फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनता से लाखों की ठगी करने वाले शातिर जागेश्वर पुत्र वेदराम निवासी ग्राम पुत्तू सिंह का गुडेरा थाना अमृतपुर को पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्त द्वारा अपने मोबाइलों से जस्ट डायल एप पर फर्जी आईडी बनाकर उस आईडी पर प्राप्त होने वाली लोगों की इन्क्वायरी पर व्हाटसएप और फोन कॉल के जरिये लोगों के साथ ट्रांसपोर्ट मुहैया कराने के नाम पर व्हाटसएप नंबरों चैट करके बुकिंग का एडवांस देने के नाम पर धोखाधड़ी कर तथा लोगों को विश्वास में लेने के लिए अन्य कम्पनी/फर्म तिरुपति लॉजिस्टिक्स प्रा0लि0 के नाम से बने जीएसटी, आरसी व ऑनलाइन फर्जी बैंक ट्रांजेक्शन रसीद बनाकर व अन्य फर्जी प्रपत्र लोगों को भेजकर उनके साथ साइबर ठगी करता है। जिसके विरुद्ध देश के अलग-अलग राज्यों के जनपदों में साइबर ठगी से संबंधित लगभग १०० से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। जिसके दौरान अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों से फर्जी ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के नाम पर अब तक करीब ६५ लाख रुपया तक की साइबर ठगी कर चुका है।
अब तक 65 लाख रुपये की ठगी कर चुके शातिर को पुलिस ने दबोचा
