खाड़ी क्षेत्रों के अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का हमला जारी

मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए टारगेटेड हमलों के बाद अब ईरान ने खुली जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। तेहरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर उस पर हमला हुआ तो खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। अब ईरान की तरफ से सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन और जॉर्डन समेत खाड़ी मुल्कों में स्थित अमेरिकी एयरबेस और सैन्य परिसरों पर मिसाइल हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। ईरान हमले पर ट्रंप का बयान आया सामने, बोले-मौत का सामना करो या सरेंडर का

इरान पर अमेरिका और इजराइल ने मिलकर हमला कर दिया है। इस हमले के बाद ट्रंप का पहला बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा कि मौत का सामना करो या फिर सरेंडर का।

ईरान ने सऊदी अरब सहित एक साथ 8 देशों पर किया हमला

ईरान जवाबी कार्रवाई करते हुए जंग छेड़ दी है। ईरान ने सऊदी अरब सहित एकसाथ 8 देशों पर हमला कर दिया है। मध्य पूर्व में तनाव के बीच ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव का असर पूरे क्षेत्र में दिखाई दे रहा है।
इजराइल
कुवैत
बहरीन
कतर
सऊदी अरब
यूएई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *