अली रेजा अराफी ईरान के नए सुप्रीम कमांडर होंगे

समृद्धि न्यूज। ईरान के नए सुप्रीम कमांडर का ऐलान हो गया है। अली रेजा अराफी ईरान के नए सुप्रीम कमांडर होंगे। रेजा अराफी गार्जियन काउंसिल के चेयरमैन हैं। रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अमेरिका और इजराइल ने ईरान के कई सैन्य और सरकारी ठिकानों पर बड़ा हमला किया। इस अभियान में शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व से जुड़े स्थानों को निशाना बनाया गया। 1989 से ईरान का नेतृत्व कर रहे 86 वर्षीय अली खामेनई की इसी हमले में मौत हो गई। शुरुआत में ईरान ने इन खबरों से इनकार किया, लेकिन बाद में उनकी मौत की पुष्टि की गई। इसके बाद संवैधानिक प्रक्रिया के तहत अंतरिम नेतृत्व व्यवस्था लागू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *