बिजली घर के प्रांगण में बारात घर न बनाये जाने की मांग उपजिलाधिकारी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बिजली घर के प्रांगण में बन रहा कल्याण मंडल (बारात घर) ना बनाएं जाने के संबंध में 12 नगर पंचायत के सभासदों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। नवाबगंज नगर पंचायत द्वारा बनाया जा रहा कल्याण मंडल बारात घर 33/11 उप केंद्र नवाबगंज के प्रांगण में ना बनाए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा। सभासदों का कहना है की विद्युत उपकेंद्र में चारों तरफ लाइनें फैली हुई हैं। जिसके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा और जनहानि हो सकती है। इसी को लेकर सभासदों ने डीएम से अपील की है कि क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा अवैध तरीके से स्व प्रेरणा प्रस्ताव पर कस्बे के कुछ लोगों के साइन कराकर गलत तरीके से प्रस्ताव भेजा है जो नितांत गलत है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से हो रहे कार्य को रुकवाने की अपील की है। जिसमें पूजा राठौर, ब्रजमोहन, ललित, कुलदीप कुमार, पवन सिंह, बबली देवी, रामवती, भूपेंद्र सिंह, राहुल यादव, आरती देवी, रंजीता बानो, पुष्पेंद्र यादव सभासदों ने उपरोक्त ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम को सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *