भैंस चराने गये युवक का पैर फिसला, गड्ढे भरे पानी में डूबने से मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज। भैंस चराने गया युवक पैर फिसलने से गड्ढे में भरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। स्वजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गांव मंतपुरा निवासी पोथीराम का 36 वर्षीय पुत्र अजब सिंह यादव बुधवार सुबह गांव के ही निकट खेतों में भैंसे चराने गया था। भैंस गड्ढे में भरे पानी में घुस गई। भैंस को बाहर निकलते समय युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह गड्ढे में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास लोगों ने देर शाम गड्ढे में युवक का शव पड़ा देख स्वजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकला। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। स्वजनों के अनुसार युवक को तैरना नहीं आता था। मृतक चार भाइयों ध्यानपाल, सर्वेश व जनवेश में दूसरे नंबर का था। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया शव पीएम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *