समृद्धि न्यूज की खबर का बड़ा असर: रिश्वतखोर विद्युत जेई अजीत राजपूत को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा

 फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाचार पत्र और न्यूज पोर्टल ‘समृद्धि न्यूज’ की खबर का एक बार फिर बड़ा और असरदार परिणाम सामने आया है। समाचार में विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उजागर किए जाने के बाद आखिरकार एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत जेई (जूनियर इंजीनियर) अजीत राजपूत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा सांसद का रिश्तेदार बताकर जमाता था धौंस

गिरफ्तार आरोपी जेई अजीत राजपूत क्षेत्र में अपने पद और पावर का दुरुपयोग करने के लिए अक्सर खुद को एक प्रभावशाली भाजपा सांसद का रिश्तेदार बताता था। इस रसूख की आड़ में वह उपभोक्ताओं और आम जनता से खुलकर अवैध वसूली और घूसखोरी का खेल चला रहा था।

गोपनीय जांच के बाद बिछाया गया जाल

जेई अजीत राजपूत के इस भ्रष्टाचार और तानाशाही की खबरों को ‘समृद्धि न्यूज’ ने प्रमुखता के साथ कई बार प्रकाशित किया था। मीडिया में खबरें छाने के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आया और मामले की गोपनीय ढंग से गहन जांच शुरू की गई।

जांच में शिकायतें सही पाए जाने पर एंटी करप्शन की टीम ने पूरा जाल बिछाया और जेई अजीत राजपूत को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया। टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *