- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी बच्ची को सिपाही ने बचाया था
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के रसीदाबाद बल्लभ गांव में गुरुवार दोपहर 5 वर्षीय छात्रा के 50 फीट गहरे कुएं में गिरने की घटना के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने कुएं को पूरी तरह बंद कर दिया है। भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए ग्राम प्रधान ने शुक्रवार को कुएं पर मोटा लैंटर डाल दिया है।
यह घटना गुरुवार दोपहर की है। जहानपुर निवासी पवन कुमार सिंह की 5 वर्षीय बेटी सौम्या अपनी 11 वर्षीय बड़ी बहन अनन्या के साथ रसीदाबाद बल्लभ स्थित प्राथमिक विद्यालय से घर लौट रही थी। राजू दीक्षित के घर के पास मुख्य मार्ग पर बने 50 फीट गहरे कुएं की पटिया अचानक टूट गई, जिससे सौम्या उसमें गिर गई।
हादसे के तुरंत बाद शेखर दीक्षित, मोहित दीक्षित और आदेश कुमार ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया। लेकिन करीब 20-25 फीट नीचे जाने पर दम घुटने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। लगभग एक घंटे के प्रयासों के बाद प्रशासन को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने भी बच्ची को निकालने की कोशिश की, लेकिन वे कुएं की अधिक गहराई तक नहीं जा सके कोतवाली के सिपाही मनोज चौधरी ऑक्सीजन सिलेंडर को पैर से बांधकर चौथी बार कुएं में उतरे। उन्होंने तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद बच्ची को सकुशल बाहर निकाला। सिपाही मनोज चौधरी की बहादुरी की पुलिस और ग्रामीणों ने सराहना की। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मांग की थी कि खुले कुएं को बंद किया।
