सोमवार को घर से निकले युवक का शव तालाब में मिला

संकिसा, समृद्धि न्यूज। बुधवार शाम अचरा तालाब में किसी ग्रामीण ने शव उतारता देखा तो अचरा चौकी पुलिस को सूचना दी।

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।उपरोक्त तालाब अचरा ,अलीगंज मार्ग पर चौकी अचरा से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है।

शव निकलवाए जाने के लिए पुलिस ने मौके पर गोताखोर बुलवाए नाव की मदद से गोताखोरों ने शाम 7: 20 बजे तालाब से शव बाहर निकाल लिया।

तालाब में मिले शव की शिनाख्त कोतवाली कायमगंज के गांव ज्यौना नगला फॉर्म निवासी रजनेश पुत्र गिरंद जाटव उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।

मृतक के बड़े भाई मुकेश ने बताया कि सोमवार को रजनेश घर से निकले थे तब से हम परिवारीजन उनकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन कोई पता नहीं चला शाम करीब 5:30 बजे जानकारी मिली कि अचरा तकीपुर स्थित तालाब में एक युवक का शव पड़ा है इसी सूचना पर मैं अपनी मां बहन ममता एवं पिता गिरंद के साथ मौके पर पहुंचा।जब गोताखोरों की मदद से तालाब से शव बाहर निकला गया तो मैंने शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई रजनेश भाई के रूप में की रजनेश विवाहित है और उसके तीन संताने हैं। शिनाख्त होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। अचरा चौकी प्रभारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।

इंचार्ज थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मृतक रजनेश की गुमशुदगी थाना कायमगंज में दर्ज थी जिसकी जानकारी सी ओ कायमगंज अभय वर्मा को थी जिस वजह से मृतक के स्वजन घटना स्थल पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त हो गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कायमगंज सीओ,कायमगंज थाना अध्यक्ष,मेरापुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *