
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अचानक कार का संतुलन बिगड़ जाने से सड़क किनारे लगे बिजली ट्रांसफार्मर से टकराकर खाली पड़े प्लाट के गड्ढे में जा फंसी। इस दौरान चालक कार छोड़कर मौका पाकर भाग निकला। जानकारी के अनुसार बीती 9 बजे फर्रुखाबाद से मंजना की ओर जा रही कार संख्या यूपी 76एफ/3388 का अचानक संतुलन बिगड़ जाने से सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर की बाउन्ड्री से टकराती हूं तार में पिछला हिस्सा फंस जाने से खाली पड़े प्लाट में फंस गयी। इस दौरान चालक व उसमें बैठे एक युवक को कुछ ग्रामीणों ने नीचे उतारा और उनका नाम पता पूछ रहे थे, तभी मौका पाकर दोनों भाग गये। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने कार को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। बताया गया कि कार पीछे ओमप्रकाश राजभर की पार्टी का स्टीकर लगा है और विधानसभा अध्यक्ष लिखा है।
