शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। घर में अकेली बेवा को देख गांव के युवक ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने पर जब उसने विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला की चीखपुकार करने पर परिवार के अन्य सदस्य आ गये। पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी विधवा एवं मूकबधिर पीडि़ता ने मोहल्ले के पप्पू पुत्र बन्ने बंजारा तथा शौकीन के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि बीते दिवस को 11:30 बजे के करीब पीडि़ता घर पर अकेली थी। उसी दौरान आरोपी पप्पू घर में घुस आया और छेड़छाड़ कर बुरी की नियत से दबोच लिया। शोर शाराब सुनकर भतीजी व मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गया। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी इससे पूर्व भी ऐसी हरकत कर चुका है, लेकिन लोकलज्जा के चलते शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
