रोडवेज परिसर में हुआ वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हरितमा के तहत वृक्षारोपण का आयोजन रोडवेज बस स्टैण्ड परिसर में हुआ। सपा नेता व चिकित्सक डा0 अरविन्द गुप्ता ने वृक्षारोपण किया। व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ व बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने पहुंचकर वृक्षारोपण में भाग लिया। लोक अधिकार मंच के अध्यक्ष डा0 अरविन्द गुप्ता ने कहा कि वृक्षारोपण करना प्र्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। इस मौके पर आर्यन दिवाकर, मोहम्मद काजिम जैदी, पंकज गुप्ता, रोमित सक्सेना, सलमान खान, शिवकुमार, शरद गुप्ता, संजय गुप्ता, दीपक गवरानी, सत्यवीर सिंह, इकलाख खां, राकेश सक्सेना, डा0 नदीम, गौरव कुमार, अमित कुमार, आकाश दुबे, आशीष, दीपू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *