कंपिल, समृद्धि न्यूज। दीवार की सहारे छत के रास्ते से चोर घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी व बक्शे का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नगदी व जेवर चोरी कर लिए। एक घर में चोरी का प्रयास व वृद्धा के साथ मारपीट कर दी थी। पीडि़तों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गांव पहाड़पुर निवासी शिवकुमार मंगलवार की बीती रात पत्नी व बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। बीती रात लगभग एक बजे चोर सड़क किनारे दीवार के सहारे लगे मिट्टी के ढेर से छत से होते हुए घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमे रखे लाखों के जेवरात व नगदी चोरी ली। इसके बाद चोर छत से होते हुए पड़ोसी गजेंद्र के घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने लगे। गजेंद्र की मां छोटी बिटिया के विरोध करने पर चोरों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मंगलवार सुबह सीओ शोहराब आलम ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच मामले की जांच पड़ताल की। मंगलवार देर शाम पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है, घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज
