प्रेमी की युवती के परिजनों ने की पिटाई

प्रेमी व उसके भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में बीते दिनों युवती प्रेमी के साथ हुई थी फरार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। प्रेमी के साथ गयी युवती को परिजनों ने पकड़ लिया। इस दौरान उसके प्रेमी की जमकर पिटाई की। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवती को परिजन अपने साथ लेकर चले गये। थाना शमशाबाद के फरीदपुर मंगली निवासी विनीत कुमार गांव निवासी युवती को 16 जुलाई को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। बीती रात शमशाबाद थाने में युवती के पिता ने गांव के विनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को प्रेमी विनीत अपनी प्रेमिका के साथ नवाबगंज चौराहे पर अपने भाई विनोद का इंतजार कर रहा था, तभी किसी ने युवती के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही उसके भाई व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गये और दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान उसे बाइक पर बिठाकर घर लेकर चले गये और प्रेमी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गयी और आरोपी विनीत व उसके भाई विनोद को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि विनीत के विरुद्ध थाना शमशाबाद में मुकदमा दर्ज है। मारपीट कर लड़की को परिजन अपने साथ ले गये। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। इस घटना के संदर्भ में थाना शमशाबाद को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *