नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गाली देने का विरोध करने पर दबंग पड़ोसी ने अपने भाई व पत्नी के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट कर दी। पीडि़त ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी हरिकिशन ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह वह अपने दरवाजे पर बैठा था, तभी पड़ोसी जय सिंह, जयकिशन पुत्रगण जानकी प्रसाद, कृष्णा देवी पत्नी जयकिशन आये और गाली-गलौज करने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो सभी ने एकराय होकर मेरे साथ मारपीट कर दी। जिससे मेरे काफी चोंटे आयी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने उसका डाक्टरी परीक्षण कराया।
गाली देने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीटा
