1120 ने कराया था रजिस्टे्रशन, 12 जिले के युवा लेंगे भाग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अग्निवीर सेना भर्ती में पहले दिन फर्रुखाबाद जनपद के युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। 1120युवाओं ने अपना रजिस्टे्शन कराया और 891 अग्निवीरों ने भाग लिया। 12 जनपदों के युवा सेना की अग्निवीर भर्ती में भाग ले सकेंगे। गुरुवार को पहले दिन जनपद फर्रुखाबाद के युवाओं ने भाग लिया। भर्ती में भाग लेेने वाले युवाओं को बरगदिया घाट स्थित रात्रि में ही एकत्रित हुए और टोकिन लेने के बाद प्रात: दौड़ में भाग लेने के लिए ग्राउंड में पहुंचे। भर्ती प्रक्रिया के दौरान शैक्षिक योग्यता के कागजों की जांच पड़ताल, आधार के अनुसार अंगूठा निशान आदि की जांच पड़ताल के बाद ही दौड़ में भाग ले सके। 21 जुलाई को बरेली, 22 जुलाई को हरदोई, 23 जुलाई को बदायूं, 24 जुलाई को संभल, 25 को पीलीभीत व सीतापुर, 26 को शाहजहांपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती व 27 जुलाई को बलरामपुर जिले के युवा भाग ले सकेंगे।
