पति सहित दस ससुरालियों पर दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर पुत्री सहित घर से बाहर निकाल देने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित 10 ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। थाना क्षेत्र के सोना जानकीपुर निवासी पूजा पुत्री अमरजीत ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में दर्शाया कि उसका विवाह 18 जून 2022 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार फर्रुखाबाद के रामलीला गड्ढा निवासी अंकित राय पुत्र स्वर्गीय रामकिशोर के साथ हुआ था। शादी में पिता ने लगभग 15 लाख रुपये खर्च किये थे। जिसके बाद एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये व एक कार की मांग करने लगे। मना करने पर मारपीट कर उत्पीडऩ शुरु कर दिया। बीते दिनों अतिरिक्त दहेज की खातिर पति अंकित राय, सास रजनी, ननंद शीतला, राजेंद्र सिंह नंदोई, सविता, ऋषि कुमार, कविता पत्नी विपुल कुमार, विपुलकुमार, अनीता पत्नी स्व दीपक कुमार, कल्पना पुत्री स्वर्गीय रामकिशोर ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *