दबंगों ने दंपत्ति को पीटा, मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। नाली से पानी ना निकालने व गली निकलने को लेकर दबंगों ने दंपत्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। थाना क्षेत्र के ग्राम गगनी निवासी अनीता जाटव पत्नी रामनिवास जाटव ने ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि 21 जुलाई सुबह 8 बजे पड़ोसी लालू जाटव मेरे घर का पानी एवं मुझे गली से नहीं निकलने दे रहा था। जिसका मैने विरोध किया तो लालू व उसके पुत्र सोनपाल व नीरज ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आये पति रामनिवास को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। ———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *