
फर्रुखाबाद समृद्धि न्यूज। पूर्व सैनिक चाचा ने भतीजे को मारी गोली किसी बात को लेकर चाचा भतीजे के बीच हो हुई कहासुनी गुस्साया पूर्व सैनिक चाचा घर के अंदर से निकाल लाया राइफल से गोली मार दी जिसके बाद पूर्व सैनिक चाचा भीमसेन ने रामगोपाल पुत्र बालकराम उम्र 30 वर्ष के सिर में गोली मार दी गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ ईएमओ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर किरीटी कनौजिया ने युवक को मृत घोषित कर दिया युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव धंसुआ का मामला।
