
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने कायमगंज ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज संभाला। अधीनस्थों गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया। बीडीओ ने निष्पक्ष कार्य कराने का वादा किया।
कायमगंज विकास खंड कार्यालय पर विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने नवाबगंज विकास खंड कार्यालय के अलावा अतिरिक्त चार्ज ग्रहण किया। अधीनस्थों ने उनका गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। बताते चलें कि विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह जिले में सबसे तेज तर्रार तथा निष्पक्ष कार्य करने वाले विकास खंड अधिकारियों में गिने जाते हैं। इसी को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने उनको नवाबगंज विकास खंड अधिकारी के अलावा कायमगंज विकास खंड अधिकारी का भी चार्ज सौंपा। विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने कायमगंज विकास खंड कार्यालय का चार्ज ग्रहण करने के बाद सभी अधीनस्थों साफ लहजे में बताया कि अब किसी की मनमानी नहीं चलेगी और शासनादेश के अनुसार निष्पक्ष तरीके से कार्य कराया जाएगा। इसके लिए उनको चाहे कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े। उन्होंने बताया कि जैसे विकास खंड नवाबगंज को उन्होंने चमका दिया है ऐसा ही चमकाने का कार्य कायमगंज विकासखंड कार्यालय का भी किया जाएगा तथा जैसे कि सभी ग्राम पंचायतों में मनमाने तरीके से कार्य कराया जाता था अब उस हिसाब से कार्य नहीं किया जाएगा।
शासन की मंशा के अनुरुप सभी को कार्य करना होगा। मनमानी करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। वही चार्ज ग्रहण करने के बाद अधीनस्थों की मीटिंग बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
