मांघी पूर्णिमा पर नगर में रहा धार्मिक वातावरण, हुए कई आयोजन…..

बाबा नीम करोरी मंदिर के वार्षिकोत्सव की रही धूम
ददुआ की बगीची में संगोष्ठी व भण्डारा, बड़े बूढ़े हनुमान मंदिर पर आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मांघी पूर्णिमा के मौके पर सारे नगर में धार्मिक वातावरण दिखायी दिया। आईटीआई चौराहा स्थित बाबा नीम करोरी मंदिर के वार्षिकोत्सव में सुबह से हवन यज्ञ हुआ और पूरे दिन भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें आगरा से आये हुए कारीगरों के बनाये मालपुअे भक्तों को प्रसाद के रुप में वितरित किये गये। लगातार २० वर्षों से यह आयोजन होता आ रहा है। आयोजन में ओमप्रकाश गुप्ता, शंकर लाल गुप्ता, शिव नारायन आदि ने प्रमुख भूमिका अदा की। सुबह से लेकर शाम तक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष, ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ के दिल्ली ख्याली कूंचा स्थित बगीची में माघी पूर्णिमा के मौके पर हवन यज्ञ हुआ, इसके बाद भंडारा हुआ। जिसमें व्यापारी नेता, समाजसेवी, धर्मगुरु, साहित्यकारों का जमघट रहा। आए हुए अतिथियों का स्वागत संजय तिवारी, मोहित तिवारी, सुनील तिवारी एडवोकेट ने किया।
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने कार्यक्रम में पहुंचकर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा भेजा गया संदेश ददुआ को दिया। इस मौके पर अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने राम चरित मानस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जो लोग मानस को नहीं समझते समझ लो खुद को नहीं समझते। उन्होंने कहा कि रामकथा सुंदर करतारी, संशय विहंग उड़ावन हारी अर्थाथ रामकथा एक सुंंदर चर्चा है। जिसका ज्ञान होने से आत्मविश्वास पैदा होता है और संशय समाप्त हो जाता है। उन्होंने तुलसी दास की रामचरित मानस पर टिप्पणी करने वालो को सद्बुुद्धि की कामना की। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाबी, राजू दुबे, पप्पन मियां वारसी, तारिक मियां, अशोक मिश्रा, कैलाश मिश्रा, सतीश कुमार तिवारी, ज्ञानी गुरवचन सिंह, गिरीश चंद दुबे, मदन राजपूत, प्रकाश नारायण अवस्थी, नलिन श्रीवास्तव, पंडित रामेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। अड़तियान स्थित बड़े बूढ़े हनुमान जी के मंदिर पर रामचरित मानस का अखण्ड पाठ हुआ। इसके बाद हवन व भण्डारे का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *