
शनिवार को था आर्मी स्कूल में नौकरी का पहला दिन
पिता सेना से रिटायर होकर दिल्ली पुलिस में है एसआई के पद पर, बड़ा भाई आर्मी में है अफसर
फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर बंदूक को लिया कब्जे में, साक्ष्य किये एकत्रित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व सैनिक/एसआई के पुत्र ने लाइसेंसी 12 बोर दोनालू बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य लिये। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है। वहीं सीओ सिटी ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी 26 वर्षीय सौरभ दुबे पुत्र राकेश सिंह दुबे ने शुक्रवार को प्रात: दूसरे मंजिल के जीने पर लाइसेंसी बंदूक से अपने माथे पर खुद गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता राकेश सिंह सेना से रिटायर होने के बाद दिल्ली पुलिस में एसआई के पद पर नौकरी कर रहे है। मृतक दो भाई था। जिसमें बड़ा भाई आलोक दुबे फतेहगढ़ में मेजर के पद पर तैनात है। मां कृष्णा देवी ग्राम लखनियापुर प्रायमरी स्कूल में शिक्षक हैं, परिजनों के अनुसार मृतक सौरभ ने आर्मी स्कूल में पढ़ाई की थी और वह संविदा पर शिक्षक के रुप में आर्मी स्कूल में लग गया था। शुक्रवार को उसका विद्यालय ज्वानिंग का पहला दिन था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। आत्महत्या कर लेने के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
