
एसओजी व कमालगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने (दो लाख) कीमत के 20 किलो गांजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में वार्ता कर बताया कि कमालगंज थानाध्यक्ष राजेश राय, उपनिरीक्षक कैलाश बाबू व एसओजी टीम प्रभारी अमित गंगवार की संयुक्त टीम ने खुदागंज वार्डर/सीमा जनपद कन्नौज काली नदी पुल से पहले हनुमान मंदिर खुदागंज वैरियर/चैक पोस्ट से दो बाइक सवार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से 20 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम विनोद पुत्र वीरा निवासी रंगीयन पुरवा तिलिया सरायमीरा जनपद कन्नौज व सर्वेश पुत्र प्यारेलाल निवासी लुधपुरी निकट गौरी शंकर मंदिर कन्नौज बताया। एसपी ने बताया कि गांजा की अन्तर्राष्टीय कीमत दो लाख रुपये है। आरोपी के पास से बाइक संख्या यूपी 74वी/3339 बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि दोनों लोग गुरसहायगंज जनपद कन्नौज से गांजा लेकर आ रहे थे, पैसे कमाने के उद्देश्य से फर्रुखाबाद बेंचने जा रहे थे। विनोद पर सात मुकदमे व सर्वेश पर चार मुकदमे दर्ज है। अन्य मामलों की जानकारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
