
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने लखनऊ पहुंचकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रमुख सचिव गृह को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गयी कानपुर-नोयडा तक होकर निकलने वाला था ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे जिसका सर्वे भी हो चुका था। बाद में इस एक्सप्रेस-वे को फर्रुखाबाद से अछूता करते हुए मैनपुरी से जोड़ दिया गया है। जबकि गंगाजी फर्रुखाबाद में बहती हैं और गंगा एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद से निकलना था, उसी ही पड़ोसी जनपद के नेता शाहजहांपुर ले गये। ऐसे में दो-दो बार उपेक्षित होने के बाद जनता में आक्रोश है। फर्रुखाबाद में चार विधायक, एक सांसद, एक एमएलसी व जिला पंचायत अध्यक्ष होने के उपरांत भी फर्रुखाबाद का विकास रुका है और सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यह फर्रुखाबाद की जनता का अपमान है। हम अधिकार हेतु लड़ते रहेंगे। जनपद में विपक्षियों का सूफड़ा साफ हुआ था और लोगों ने भरोसा जताते हुए भाजपा को चुना। ऐसे में सरकार भेदभाव न करे। पड़ोसी जनपद के नेता विकास छीन ले जाते हैं। यहां के सांसद, विधायक नाकारा साबित होते हैं। जनप्रतिनिधियों की नहीं चलती है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद से होकर निकाला जाये। जिससे किसान, आम जनता व व्यापारियों, शिक्षा, यातायात आदि में सहायता मिल सके और फर्रुखाबाद एक नया विकास की दृष्टि से स्थापित हो सके। गंगा एक्सप्रेस-वे न मिलने से फर्रुखाबाद को नुकसान हुआ है। अगर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से जनपद के वंचित किया गया, तो लोकसभा चुनाव में जनप्रतिनिधियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर संजय सिंह सोमवंशी, नरेंद्र सिंह सोमवंशी, राजेश कुमार दीक्षित आदि भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने लखनऊ पहुंचकर प्रमुख सचिव गृह को ज्ञापन सौंपा।
