
अरविन्द प्रताप व प्रशांत कश्यप की अगुवाई में सैकड़ों भक्त शामिल
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। वैसे तो भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना पूरे वर्ष करते है, लेकिन सावन मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से विशेष फल व सभी मनोकानायें पूर्ण होती है। इसलिए बड़ी संख्या में भक्त कांवड चढ़ाने जाते है। सावन मास के छठे सोमवार भगवान शिव को कांवड़ चढ़ाने के लिए नवाबगंज से भी कस्बा व्यापारी अपने एक सैकड़ा से अधिक शिव भक्तों के साथ शनिवार को कांवड़ लेकर चल दिये। कांवड़ यात्रा को भक्तिमय बनाने के लिए टै्रक्टर व अन्य वाहनों पर डीजे लगाकर भगवान शिव के भजनों पर भक्त झूमते व हर-हर महादेव के जयकारे लगाते चल रहे थे।
कस्बा नवाबगंज निवासी व्यापारी अरविंद प्रताप राठौर तथा समाजसेवी प्रशांत कश्यप ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शनिवार को धूमधाम से कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हो गये। कावड़ यात्रा मांजना रोड से बाईपास होते हुए कस्बे से निकली। सभी भक्त बम-बम भोले, हर-हर शम्भू के उद्घोष के साथ अपनी-अपनी कावड़ लेकर चल रहे थे। इस मौके पर अनुज कश्यप, संजीव कश्यप, डॉ0 पवन कश्यप, दुष्यंत कुमार कश्यप, गिरीश चंद्र शर्मा, भोले शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, गुड्डू सक्सेना आदि सैकड़ों शिव भक्त शामिल हुए।
