
पुलिस ने पहुंचकर की जांच पड़ताल
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोडक़र लाखों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई पंचायत सहायक सुबह ताला खोलने आयी तो ताला टूटा पड़ा था। सूचना ग्राम प्रधान ने पहुंचकर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के संबंध में ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है।
नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगौरा के पंचायत भवन का बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ दिया और लाखों कीमत का सरकारी सामान चोरी कर ले गये। पंचायत सहायक आकांक्षा के मुताबिक शुक्रवार 4 बजे ड्यूटी करके चली गई। रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र लाखों रुपए की कीमत का सरकारी सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह मैं जब पंचायत भवन पहुंची तो ताला टूटा पड़ा था। इसकी सूचना ग्राम प्रधान संजीव कुमार को दी। मौके पर पहुंचे प्रधान संजीव कुमार ने पंचायत भवन के अंदर जाकर देखा तो उसमें रखा एक इन्वर्टर, दो बैटरी, प्रिंटर सहित उपकरण गायब था। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे हलका इंचार्ज राहुल कुमार ने जांच पड़ताल की। वहीं सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पंचायत सहायक ने बताया कि वह कैमरे तो बंद करके चली गई थी। दरोगा राहुल कुमार ने बताया कि प्रधान संजीव कुमार ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है
