आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जेल में निकाली गयी कलश यात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला कारागार फतेहगढ़ आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम कारागार में बंदियों के बीच आयोजित किया गया। जिसमें सभी सिद्ध दोष बंदियों एवं अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। सर्किल में बंदियों में कलश मिट्टी डालकर एवं हाथ में तिरंगा लेकर मेरी माटी मेरा देश, वंदे मातरम् एवम भारत माता की जय के उद्धघोष के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य सुमन राठौर ने भाग लेकर बंदियों का उत्साहवर्धन किया । कलश यात्रा में भीमसैन मुकुंद जेल अधीक्षक ने भाग लेकर बंदियों जोश व उत्साह का संचार किया। कलश यात्रा में जेलर अखिलेश कुमार, चक्राधिकारी मुकेश गौड़, उपकारापाल कृष्णा देवी और सरोज देवी ने भी भाग लिया। कारागार के बाहर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है । जिसमे किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य सुमन राठौर द्वारा प्रथम सेल्फी लेकर शुभारंभ किया गया। यादवेंद्र मोहन फार्मासिस्ट, राजेंद्र बाबू, उदय प्रताप, दीपांशु तिवारी, संजय सिंह, सोनू सिंह ने भाग लिया । कलश यात्रा का संचालन श्रीराम कुमार प्रशिक्षक द्वारा किया गया। इस दौरान आजादी में अपना योगदान देने वाले वीर शहीदो को याद किया गया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *