हिन्दू महासभा व जय भोले बाबा कमेटी ने निकाली विशाल कांवड़ यात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारत हिन्दू महासभा व भोले बाबा कमेटी द्वारा सामूहिक रुप से कावड़ यात्रा का आयोजन पांचाल घाट दुर्वाषा ऋषि आश्रम में अवामी ईश्वर दास ब्रह्मचारी द्वारा 211 कांवरों को रेलवे रोड स्थित पांडेश्वर नाथ महादेव के जलभिषेक के लिए रवाना किया गया। जिसमें माताओं एवं बहनों के अलावा सैकड़ा की संख्या में सनातनिओं ने भाग लिया। सभी कावडिय़ों ने पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर जलभिषेक किया। भारी भीड़ के चलते रोड पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस दौरान पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। कांवडिय़ों बम-बम भोले के उद्घोष कर रहे थे। जिसमें प्रमुख रूप से हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, युवा जिला अध्यक्ष क्रांति पाठक, अध्यक्ष जय भोलेबाबा कमेटी प्रमोद द्विवेदी उर्फ भोले. मुनीश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, मोनू तिवारी, केशव वर्मा, अभिषेक बाजपेई, जुगनू मिश्रा, अभिषेक बाजपेई, सचिन शर्मा, दीपक शर्मा, प्रसून पाठक, रश्मि मिश्रा, आरती पाठक, आशू अग्रवाल, आरती पांडेय आदि सैकड़ों कांवडिय़ां मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *