
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम को समाजवादी पार्टी के प्रति लगन निष्ठा और सामाजिक कार्यों को देखते हुए जिला सचिव पद पर मनोनित किया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम को सपा का जिला सचिव बनाए जाने पर सपा पार्टी को नगर सहित क्षेत्र में एक अच्छी पकड़ मिलेगी। नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम को सपा का जिला सचिव बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव व ईश्वर दयाल ने नवनियुक्त फूलमाला पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वही नवनियुक्त जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम को पार्टी का जिला सचिव बनाए जाने पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव व विजय यादव का आभार व्यक्त किया। वहीं नन्दकिशोर दुबे ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर प्रेम सिंह, बेचेलाल यादव, रामू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया सेल प्रभारी विवेक यादव ने दी।
