ब्लाक अधिकारियों के उत्पीडऩ से परेशान होकर खण्ड प्रेरक ने लगायी फांसी, मौत

बीडीओ, एडीओ पंचायत सहित कई को घटना के लिए सुसनाइड नोट में ठहराया दोषी
मृतक के ऊपर धोखाधड़ी का एडीओ पंचायत ने दर्ज कराया था मृकदमा
फर्रुखाबाद/कमालगंज, समृद्धि न्यूज।
खण्ड विकास अधिकारी सहित कई अधिकारियों के उत्पीडऩ से परेशान होकर खण्ड पे्ररक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले बीडीओ सहित कई अधिकारियों को इस घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए सुसाइनड नोट छोड़ा। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के क्षेत्र गंगा नगर निवासी प्रदीप कुमार सागर उर्फ बंटी पुत्र लालाराम कमालगंज ब्लाक में खण्ड प्रेरक के पद पर कार्यरत था, उसने सोमवार दोपहर घर में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन अचेतावस्था में अस्पताल ले गये। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, कादरीगेट थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये और जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके पर ३ पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें ब्लॉक कमालगंज के बीडीओ आलोक कुमार आर्य, ग्राम विकास अधिकारी आलोक दुबे, एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र कठेरिया पर सांठगांठ कर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया। सुसाइड नोट में मृतक ने बच्चों के लिए यह भी लिखा कि तुम्हारे पापा निर्दोश है, मेरे ऊपर झूठी रिपोर्ट दर्ज होने के कारण मैं आत्महत्या कर रहा हंू।
कमालगंज के एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र कठेरिया ने 10 जुलाई को खण्ड प्रेरक एसबीएम (स्वच्छ भारत मिशन) प्रदीप कुमार व आशीष कश्यप के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज कराये गये मुकदमे में प्रदीप व आशीष के द्वारा शौचालय विहीन पात्र लाभार्थियों के शौचालय को सुविधा से आच्छादित करने हेतु फर्जी दस्तावेज तैयार किये और एडीओ पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी आलोक दुबे के फर्जी हस्ताक्षर किये। कूट रचित तरीके से डिस्पैच नंबर डालकर जिला स्तर पर लक्ष्य आवंटन हेतु बिना किसी जानकारी के प्रस्तुत किये जाने का आरोप है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कादरीगेट थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक युवक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक मृतक की पत्नी आरती ने ब्लाक राजेपुर के ग्राम गांधी में प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है तथा पिता पूर्व सैनिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *