कंपिल समृद्धि न्यूज। जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिजपुरा के मजरा प्रीतम नगर निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र पुत्र तोड़ी सिंह की गांव के निकट भरे बाढ़ के पानी में डूब जाने से मौत हो गई । जितेंद्र पड़ोस के गांव मंसूर नगर में रिश्तेदार के यहां गए थे, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वहां से वापस लौट रहे थे , अपने गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले भरे बाढ़ के पानी के तेज बहाव में वह गहरे पानी में चले गए। आसपास के ग्रामीण मदद तो करना चाह रहे थे, लेकिन गहरे पानी के कारण किसी की हिम्मत नहीं पड़ी। करीब 9:45 बजे पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उन्हें निकलवाया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बाढ़ के पानी से शव निकलने पर स्वजन में कोहराम मच गया।
