शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात कराने की पुलिस को तहरीर

पीडि़ता के दबाव बनाने पर चार दिन पूर्व की थी युवक ने शादी, ससुराल पहुंचने पर भगाया
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। चार दिन पूर्व मंदिर में शादी कर ससुराल गयी युवती को ससुरालियों ने भगाया, पति ने भी छोड़ा साथ। पीडि़ता तीन दिन से थाने पहुंचकर पुलिस ने ससुराल भेजने की लगाती रही फरियाद, कार्यवाही न होने पर पीडि़ता ने आरोपी पति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने तथा जान से मारने की धमकी देने आरोप लगाकर तहरीर दी।थाना गुरूसहायगंज के गांव भवानीपुर निवासी पीडि़ता ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि नवाबगंज के गांव कडिउली निवासी रविंद्र सिंह से विगत ९ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दबाव डालने पर १८ अगस्त को फर्रुखाबाद स्थित पंडाबाग मंदिर में हम दोनों ने विवाह कर लिया। उसी दिन मैं जब अपनी ससुराल पहुंची तो ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। पति ने उसका साथ नहीं दिया। जिसके बाद पीडि़ता थाने पहुंची और तीन दिन से ससुराल भेजने की फरियाद करती रही। मंगलवार को आरोपी पति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने तथा जान से मारने की धमकी देने आरोप लगाकर तहरीर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *