
चोरी की नगदी व घड़ी बरामद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरी के मामले में वांछित चल रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही से चोरी की गई नगदी व एक घड़ी बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अवराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कादरीगेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना में वांछित चल रहे चन्द्रपाल पुत्र स्व0 सूरज पाल निवासी सलावत खां कोतवाली फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर २५०० रुपये की नगदी व एक घड़ी बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
