
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर यूटा के पदाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। नवाबगंज विकास खंड पर गुरवार को शिक्षक नेताओं ने खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा को शिक्षकों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें कुछ विद्यालयों में एमडीएम खाद्यान्न अप्रैल माह से अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसके चलते शिक्षक को कठिनाई हो रही है। तत्काल प्रभाव से एमडीएम उपलब्ध कराया जाए। कन्वर्जन कास्ट कम प्राप्त होने से दिक्कतें हो रही हैं। प्रतिपूर्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए। 31 मार्च 2014 से शिक्षकों के वेतन में सामूहिक रूप से धन राशि 87 रुपए की वापसी कराई जाए। 2022-23 चयनित नवीन रसोइयों का मानदेय अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। मानदेय दिलवाने की कार्रवाई की जाए। चयन वेतन पत्रवलियां हेतु जनपद स्थल से प्रेषित कार्रवाई की जाए। शिक्षक नेता सत्यवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, संतोष यादव, राजवीर सिंह, अरुण पांडे, प्रदीप कुमार पाल आदि शिक्षकगण ज्ञापन देने के दौरान मौजूद रहे।
