फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी व एसपी के निर्देशन में गैंगस्टर अधिनियम में कुख्यात माफिया अनुपम दुबे व उसके परिजन/सहयोगियों के पंजीकृत वाहनों (कुल कीमत 78,18,357) को कुर्क करने का आदेश दिया गया है।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जिलाधिकारी को कोतवाली फतेहगढ़ में पंजीकृत धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के संबंध में रिपोर्ट प्रेषित की गई। जिस पर डीएम ने गैंगस्टर अभियुक्त अनुपम दुबे व उसके परिजन/सहयोगियों के विरुद्ध पंजीकृत वाहनों को कुर्क करने का आदेश निर्गत किया। गैंगस्टर अनुपम दुबे व उसके परिजन/सहयोगियों के पंजीकृत वाहन संख्या यूपी 76वी/0001 (महिन्द्र एक्सयूवी 500) वाहन पंजीकृत स्वामी शशांक दुबे पुत्र प्रमोद चन्द्र दुबे निवासी 01/28 कसरट्टा फतेहगढ़ कीमत 9,20,951 रुपये, कुसुमलता दुबे पत्नी स्व0 महेश चन्द्र दुबे निवासी 1/36 कसरट्टा फतेहगढ़ की महिन्द्र एल्ट्यूरस जी4 4डब्लूडी कीमत 25,67,838 रुपये, गनेश सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी अरसानी मौधा फर्रुखाबाद की फारचूनर कीमत 22,76,544 रुपये, राघवेन्द्र मिश्रा पुत्र सुभाष चन्द्र मिश्रा निवासी 01/101 कोला कोहना की पैजेरो स्पोर्ट्स बीएस4 कीमत 9,63,127 रुपये, अनुपम दुबे पुत्र स्व0 महेश चन्द्र दुबे निवासी 01/36/ कसरट्टा फतेहगढ़ की (महिन्द्र एक्सयूवी 500) कीमत 10,89,897 रुपये को कुर्क करने का आदेश दिया गया है।
