समाजसेवी विकास राजपूत ने बाढ़ पीडि़तों को बांटी राहत सामग्री

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजसेवी विकास राजपूत व उनकी टीम ने तहसील अमृतपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चित्रकूट, दियूसियापुर, सुन्दरपुर, जामपुर, चाचूपुर व बदनपुर आदि गांवो में भोजन सामग्री वितरित की और लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान समाजेसवी विकास राजपूत ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पीडि़तों की हर सम्भव मदद करेंगे और जहां कहीं अभी तक राहत सामग्री नहीं पहुंची वहां भी पहुंचाने का प्रयास करेंगे। हमारा प्रयास है कि कोई भी भूखा न सोये। प्रशासन की मदद से गांवो में अस्थाई शौचालयों की व्यवस्ता कराने का प्रबन्ध करेंगे। जिससे की महिलाओं को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *