यूथ क्लब द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय बालिका उ0मा0 विद्यालय हिसामपुर कमालगंज के द्वारा यूथ क्लब के अंतर्गत विद्यालय में प्रधानाचार्य संगीता यादव की अध्यक्षता में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम प्रभारी सहायक अध्यापक रुबी यादव के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगितायें सम्पन्न हुईं। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा ९ व १० की छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा ९ की छात्रा ने प्रतियोगिता में बाजी मारी। प्रधानाचार्य द्वारा विजयी छात्रा को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में रुबी, शिल्पी सक्सेना, प्रतिभा छात्रा न्यूरी पाल, गुलशन, श्रेया वर्मा, राखी, चांदनी, शीतल देवी, कोमल, नेहा, मनीषा पाल, श्रावणी, सखीना आदि छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की व्यवस्था प्रभारी रुबी ने देखी। प्रधानाध्यापिका ने यूथ क्लब के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सहयोग करने पक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *