भैंस चराने गये युवक की नहाने के दौरान गंगा में डूबकर मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। भैंस चराने गया युवक गंगा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छीताकपूरापुर निवासी अलीशान उम्र 18 वर्ष पुत्र इखलाक गंगा तट पर अपनी भैंसों को चराने के लिए ले गया था। भैंस चराते-चराते गंगा नदी में नहाने चला गया। गहरे पानी में जाने से अलीशान डूबने लगा। काफी हाथ पैर मारने के बावजूद उसकी आवाज लोगों तक नहीं पहुंच सकी और अंत में डूब गया। जानकारी होने पर मौके पर युवक के परिजन पहुंच गए और रोने पीटने लगे। मां मगीना एवं छोटे भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर गंगा नदी से शव को निकाला। अलीशान अपने 6 भाइयो मे सबसे बड़ा था। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राजेश राय एवं दरोगा कैलाश ने शव को सीएससी कमालगंज भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहां से शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *