
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन पर समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें फर्रुखाबाद के सरदार तोषित प्रीत सिंह को पदोन्नति करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित किया है। इससे पूर्व में सरदार तोषित प्रीत सिंह मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव थे। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार कर घर-घर वोट मांगे और पूर्व में हुए मैनपुरी के लोकसभा के उपचुनाव में तोषित प्रीत सिंह लगातार मैनपुरी में रहकर डिम्पल यादव के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया। उनके कार्यों को देखते हुए सिद्धार्थ सिंह ने तोषित प्रीत सिंह को पदोन्नति करते हुए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित किया है। तोषित प्रीत सिंह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर है। लोगों ने फोन पर बधाई देकर शुभकामनायें दी। तोषित प्रीत सिंह ने फोन पर बताया कि अभी मैं बाहर हूं, फर्रुखाबाद आऊंगा। सपा जिलाध्यक्ष ने तोषित प्रीत सिंह ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर शुभकामनायें दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय पर तोषित प्रीत सिंह का स्वागत किया जायेगा।
