टेलीविजन देखते समय सर्प के डसने से अधेड़ की मौत

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। टेलीविजन देख रहे अधेड़ को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे वह अचेत हो गया। परिजनों ने अचेतावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। लोहिया पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कटिया निवासी ५५ वर्षीय सुरेश चंद्र बीती रात्रि 10 बजे घर की बैठक में टीवी देख रहे थे। उसी दौरान अचानक जहरीले सांप ने डस लिया। कुछ काटने का एहसास होने पर खोजबीन की, तो कुछ दिखायी नहीं दिया। कुछ समय बाद सुरेश चन्द्र बेहोश होने लगा। परिजनों ने आनन-फानन में बेहोशी अवस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान राम आसरे ने बताया कि पिछले वर्ष सुरेश की पत्नी का भी निधन हो गया था। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *