
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने छापामारी कर बीस लीटर कच्ची शराब सहित दे युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
जहानगंज थाने में तैनात दरोगा भूलेंद्र चतुर्वेदी ने रतनपुर गौशाला के पास एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम अजूब पुत्र रामशंकर निवासी रतनपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से १० लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष राजेश राय ने भोला नगला जाने वाले रास्ते पर गोदाम के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम सोनपाल पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम भोजपुर बताया। तलाशी में युवक के पास से १० लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी पर सात मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
