नगला खुरु के सार्वजनिक शौचालय को चालू करने की मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड कमालगंज के ग्राम भिड़ौर के मजरा खुरु में बने सार्वजनिक शौचालय को चालू कराये जाने व पंचायत सदस्यों के एजेंडा रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर होने पर ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है। सार्वजनिक शौचालय शोपीस के तौर पर बना है। जिसके टैंक नहीं बने हैं। शौचालय अधूरा है। लेट्रीन, बाथरुम जर्जर हैं। सचिवालय के सदस्यों की आम बैठक बुलायी गयी। एजेंडा रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं कराये गये। साफ-सफाई नहीं होती है। आमजन लोग परेशान हैं। मानक के अनुसार शौचालय को दुरुस्त कराया जाये और सदस्यों के फर्जी दस्तखत किये गये हैं उन पर कार्यवाही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *