मेडिकल एसो0 ने शाहपुर गंगपुर में कैम्प लगाकर बाढ़ पीडि़तों का किया उपचार

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। मेडिकल एसोशिएशन द्वारा रविवार को शाहपुर गंगपुर में कैम्प लगाकर बाढ़ पीडि़तों का नि:शुल्क उपचार किया गया। साथ ही दवाई भी वितरित की गयी। कैम्प में लगभग तीन सौ से अधिक लोगों ने उपचार कराया। इस दौरान एसोशिएशन के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
गंगा नदी का जलस्तर घटने से तराई क्षेत्र के अंदर बसे दर्जनों गांव में बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। लोगों में सबसे ज्यादा लक्षण खांसी, जुकाम, बुखार व त्वचा रोग आदि के मिलने लगे हैं। ऐसे ही मामलो को देखते हुए रविवार को केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन कायमगंज कंपिल इकाई के द्वारा संयुक्त रूप से गांव शाहपुर गंगपुर में कैम्प लगाकर बाढ़ पीडि़तों को नि:शुल्क उपचार के साथ दवाई वितरित की गयी। शिविर में लगभग तीन सौ से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। शिविर के आयोजन अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय रस्तोगी ने कहा कि इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों के माध्यम से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घरद्वार पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होती है। जिनके चलते आज नि:शुल्क चिकित्सा शिवर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में किसी भी बीमारी इलाज बहुत महंगा होता जा रहा है। यह शिविर गरीबों के लिए वरदान साबित होते हैं। इस अवसर पर विवेक अग्रवाल, सौरभ गंगवार, मोहित, कौशल, सुमित गुप्ता, शिवम राजपूत, अभिषेक मिश्रा, राजवीर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *