अपना दल एस के नवयिुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अपना दलएस के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कमेटी ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी अधिवक्ता विश्व प्रकाश चतुर्वेदी, रामेंद्र कटियार प्रदेश उपाध्यक्ष सहकारिता मंच, अनुसूचित जाति मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील कुमार गिहार का जिला कमेटी ने जिलाध्यक्ष राहुल गंगवार के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया। शुभारम्भ अपना दल एस के संस्थापक डा0 सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश चतुर्वेदी एडवोकेट ने कहा पार्टी के किसी भी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा अगर किसी कार्यकर्ता पदाधिकारी की कोई समस्या है तो निशंकोच संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पटेल पार्क पहुंचे। जहां लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश चतुर्वेदी एडवोकेट ने पदाधिकारी को पार्टी की मजबूती के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करना होगा, तभी हमारी नेता केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर रिंकू कटियार, ललित पटेल, देव गंगवार, अंबर गंगवार, वतन गंगवार, आनंद गंगवार, अजय गंगवार, प्रसून गंगवार, सुनील राजपूत, विशाल शर्मा, नवनीत सैनी, अविनेंद्र सिंह गंगवार, अनुभव मिश्रा, सलमान अहमद, आसिफ राजा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *