नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने आये दबंगों ने दो हॉकरों के साथ पैसे मांगने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़तों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के गांव सिरमौर बांगर निवासी मनोज पुत्र बादाम सिंह व चंद्रभान सिंह पुत्र कन्हैयालाल ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि वह एक गैस एजेंसी पर हॉकर का काम करता है। रोज की तरह शनिवार को गैस एजेंसी पर काम कर रहे थे, तभी गांव धुनाया निवासी सुभाष पुत्र नामालूम तथा बिल्लू एजेंसी पर सिलेंडर लेने आये और लेकर चल दिये। जब पैसे मांगे तो आग बबूला हो गये और वहीं पड़ी लोहे की सरिया उठाकर दोनों ने एकराय होकर मारपीट शुरु कर दी। अन्य लोगों ने डंडे से हमला किया। जिससे गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस ने शिकायत के आधार पर घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया।
