महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर यूथ क्लब द्वारा प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महीयसी महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर विद्यालय में यूथ क्लब के द्वारा महीयसी महादेवी वर्मा की रचना, लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में १० सर्वश्रेष्ठ छात्राओं का चयन किया गया। यूथ क्लब द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ऋचा तिवारी, सर्वेश शाक्य ने निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन यूथ क्लब प्रभारी शैलजा मौर्या द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में छात्रा अमानिका शर्मा, अजरा मैविश, अनुष्का माथुर, संजना राठौर, अंशिका शर्मा, ऋचा शर्मा, तान्या, काजल, काबेरी सिंह, पलक बाजपेयी, निहारिका, नंदिनी आदि ने उत्कृष्ण प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने कहा कि छात्राओं में साहित्य लेखन के प्रति रुचि उत्पन्न करने, आत्मविश्वास में वृद्धि हेतु यूथ क्लब के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के अंदर प्रतिभा की खोज करना और हुनर को सामने लाने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन होना जरुरी है। इस मौके पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने महीयसी महादेवी वर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान शिक्षिका, शिल्पी, आरती यादव, अर्चना, सरिता त्रिवेदी, दीप्ति सिंह, नीलम कश्यप, विरमा पाल आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *