
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एक दिन की बरसात में ही राजकीय पॉलीटेक्निक की छत टपकने लगी। जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र भोलेपुर बेवर रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बना है। हर छात्र अपने जीवन में सोचता है कि वह किसी ऐसे कोर्स में एडमिशन क्यों न ले जिसमें ज़्यादा स्कोप हो और उसकी सैलरी भी अच्छी हो। दसवीं या बारहवीं पास करने के बाद बहुत से छात्र कोई टेक्निकल कोर्स करके जल्द से जल्द नौकरी करके पैसा कमाना चाहते हैं। पॉलिटेक्निक भी एक टेक्निकल कोर्स है जिसमें कई अलग-अलग कोर्स शामिल होते हैं। जब ये कोर्स पूरा हो जाता है, तो आपको पॉलिटेक्निक डिप्लोमा दिया जाता है। पॉलिटेक्निक कोर्स में एडमिशन लेने से पहले आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारी पता होनी चाहिए। इसी कालेज की बनी बिल्डिंग एक दिन की बरसात नहीं झेल पायी। कॉलेज की छत में कई जगह से बरसात का पानी टपकने लगा। यह देख छात्रों में हडक़ंप मच गया। अगर लगातार हुई बारिश से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी जिम्मेदार कौन लेगा। कॉलेज की छत से जगह-जगह से पानी टपकने से कॉलेज के अंदर आने-जाने में भी छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
