
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस पिकट से कुछ दूरी पर चोरों ने बेल्डिंग की दुकान से अल्टीनेटर चोरी कर लिया। जिसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने गया तो उसके होश उड़ गये।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के जसमई चौराहे के निकट राकेश सिंह की बेल्डिंग की दुकान है। पीडि़त ने बताया कि बीती रात चोरों ने उनकी दुकान से अल्टीनेटर चोरी कर ले गये। पीडि़त ने बताया कि टै्रक्टर व अल्टीनेटर सही होने के लिए आते है। जबकि दुकान से लगभग पांच कदम की दूरी पर पुलिस पिकट भी लगती है तथा पुलिस बूथ भी है। उसके बाद भी चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर चले गये। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिससे अन्य दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
