आबकारी टीम ने एक दर्जन देशी-विदेशी शराब की दुकानों पर मारा छापा

स्टाक रजिस्टर किया चेक, क्वार्टर के स्कैनर से की जांच
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आबकारी टीम ने लगभग एक दर्जन देशी-विदेशी तथा बियर की दुकानों पर छापा मारकर स्टाक रजिस्टर का सत्यापन किया। टीम ने क्वार्टर के स्कैनर से जांच की।
आबकारी आयुक्त व जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह तथा जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने निर्देशानुसार आबकारी निरीक्षक तृतीय सचिन त्रिपाटी ने थाना कमलागंज क्षेत्र की ग्राम चौस स्थित देशी शराब, ग्राम सिंधौली स्थित देशी शराब व पट्टी स्थित देशी, रजीपुर स्थित देशी-विदेशी शराब तथा बीयर की दुकान, कमालगंज स्थित देशी शराब सहित लगभग एक दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने स्टाक रजिस्टर का सत्यापन किया। टीम ने क्वार्टर के स्कैनर से जांच की। टीम में आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिपाटी, आबकारी आरक्षी जाकिर मोहम्मद, जितेंद्र तोमर, महिला आरक्षी नीतू आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *