पुलिस की लापरवाही से हुई थी दिलीप की मौत: डा0 जितेन्द्र सिंह यादव

पीडि़त परिवार को दी सांत्वना
बोले उच्चाधिकारियों से मिलकर दिलाया जायेगा न्याय

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के मामले में अभी तक कोई संतोषजनक कार्यवाही न होने पर पुलिस की सपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने भूमिका संदिग्ध बतायी। उन्होंने पीडि़त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि हम व हमारी पार्टी आपके साथ है। हर सम्भव मदद की जायेगी। इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष जांच कराकर दोषी लोगों को सजा दिलाये जाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। बीते दिनों घर से युवक को पुलिस मेरापुर थानाध्यक्ष ने बुलाया है पूछताछ के लिए कहकर ले आयी थी और उसके कुछ ही घंटे बाद युवक का शव पुलिस की गाड़ी में पड़ा मिला था। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता/प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ग्राम रुप नगर पहुंचे और दुखी परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि हमारी पार्टी आपके साथ है। उच्चाधिकारियों से मिलकर जांच कराकर दोषी लोगों को सजा दिलाकर आपको न्याय दिलाने का काम करेंगे। कहीं भी हमारी आवश्यकता हो तो हमें खबर भेज देना, हर वक्त मदद के लिए अपने बीच खड़ा पायेंगे। मृतक के पिता बे्रश कुमार को सांत्वना देते हुए कहा कि हम आपके साथ है।
बताते चले कि थाना मेरापुर के ग्राम रुप नगर निवासी बे्रश कुमार के पुत्र दिलीप कुमार को ९ अगस्त की रात्रि को मेरापुर पुलिस पूछताछ की बात कहकर घर से बुला लाई थी। पीडि़त के भाई पिन्टू उर्फ प्रदीप ने जब जानकारी की तो पता लगा कि थाने के दरोगा लव कुमार व पखना चौकी इंचार्ज ले गये है और पुलिस की कस्टडी में ही परिजनों को पता चला कि कार एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने विरोधियों के साथ मिलकर पुलिस ने मेरी पुत्र की हत्या करा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर कार्यवाही की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रथम जांच में पाया कि पुलिस की लापरवाही से घटना घटित हुई। चौकी इंचार्ज रामशंकर पांचाल व थाने के दरोगा लव कुमार को निलंबित कर दिया था। वहीं यह भी बात सामने आयी थी कि जिस कार के अंदर दिलीप यादव का शव मिला था वह कार चौकी इंचार्ज की थी और घटना से पहले संदिग्ध पुलिस कर्मी पार्टी करते देखे गये, ऐसा परिजनों का कहना है। सपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव ने भी माना कि पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाकर पीडि़त परिवार को न्याय दिलायेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष भोला यादव, लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनुराग यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *