नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर की टक्कर के बाद बैगनआर कार में आग लग गयी। जिससे ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार नवाबगंज फर्रुखाबाद रोड पर ग्राम महममदपुर और खिनमिनी के बीच नवाबगंज की तरफ से जा रही एटा जनपद की बैगनआर कार में फर्रुखाबाद की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बैगनआर कार के सिलेंडर में आग लग गयी। उस समय गाड़ी में दो लोग बैठे हुए थे। जिन्होंने कूदकर अपनी जान बचायी। देखते ही देखते कार ने तेजी से आग पकड़ ली। ग्रामीणों ने नवाबगंज थाना और फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना को सूचना दी है। फिलहाल मऊदरवाजा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नही घटी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में कार पूरी तरह से जल गयी। कार मालिक का कहना है कि उसका काफी नुकसान हुआ है।
